सीआरपीएफ 22 बटालियन के जवानों ने बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के स्नेह से मजबूत हुआ सामाजिक जुड़ाव

बीजापुर – 22वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) गोरना के जवानों ने बीजापुर स्थित बालिका बालगृह छात्रावास की छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर *वाहिनी परिसर में छात्रावास की छात्राओं ने आकर अधिकारियों एंव जवानों के साथ* रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। वहीं अधिकारियों एवं जवानों ने भी छात्राओं को मिठाई एवं उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रावास की सभी बच्चियां काफी उत्साहित नजर आईं।

जवानों और छात्राओं के बीच भाई-बहन के स्नेह एवं अपनत्व का भाव देखने को मिला।

आयोजन ने आपसी स्नेह, भाईचारे और सामाजिक जुड़ाव की भावना को और मजबूत किया। रक्षाबंधन के इस आयोजन के माध्यम से सुरक्षा बलों और स्थानीय बच्चों के बीच आत्मीय संबंध स्थापित करने की दिशा में भी सकारात्मक संदेश गया।