
मगरलोड :- अत्यधिक शराब सेवन कर तालाब में नहाने गए कमार की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरझुली के बासपारा निवासी बल्लू कमार पिता दशरथ कमार उम्र 50 वर्ष जो 4 मई गुरूवार को अत्याधिक शराब पिया हुआ था। वह शाम 7 बजे शराब के नशे में गांव के निस्तारी शीतला तालाब में नहाने गया हुआ था। नशे अधिक होने के कारण नहाते वक्त पानी में डूबने उनकी मृत्यु हो गई थी। 5 मई शुक्रवार को तकरीबन दोपहर 2 बजे बल्लू कमार की लाश तालाब में तैरती दिखी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाने को दी। तत्काल सूचना मिलते ही प्रधानआरक्षक कमलेश कुमार ध्रुव, आरक्षक गजानंद साहू घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे। शव को पानी से बाहर निकाला। शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम ने बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
