दानवीर दाऊ लाल वर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।

राजिम:- क्षेत्र में दानवीर के नाम से प्रख्यात दाऊलाल वर्मा का निधन 81 वर्ष की उम्र में हो गया। जिनको आज शनिवार को राजिम के सोनतीर्थ घाट में परिवार , कुर्मी समाज एवं नगर के गणमान्य लोंगो की उपस्थिति में समाधि दी गई ।  वर्मा रेल्वे में नौकरी से सेवानिवृत्त पश्चात राजिम में निवास कर रहे थे । उनका जन्म ग्राम कोपरा में सन् 1942 में हुआ। 5 भाई एवं 5 बहनों में सबसे बड़े थे। इनका कोई संतान नहीं था।वह अपने जीवन भर की कमाई पूंजी को लोगों की सेवा एवं दान में लगा दिए।

रायपुर पंडरी में कन्या शाला में भवन एवं मंदिर निर्माण , रायपुर पंडरी में ही गणेश भवन निर्माण, रायपुर मोवा में हनुमान मंदिर निर्माण, ग्राम कोपरा में धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण तथा मंदिर के देखरेख हेतु लगभग 2 एकड़ भूमि, राजिम में गायत्री मंदिर के पास सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र की प्रतिमा , बजरंग अखाड़ा राजिम में हनुमान का भव्य मंदिर निर्माण , श्री जगन्नाथ मंदिर में गेट निर्माण , कन्या शाला राजिम में मुख्य दरवाजा, बोर मशीन एवं टंकी निर्माण , राजिम में घटोरिया मंदिर का जीर्णोद्धार, काली मंदिर का निर्माण, भैरव बाबा की मूर्ति, राजिम सोनतीर्थ घाट में पिंडदान हेतु सामुदायिक भवन निर्माण, राजिम में अपने गुरु के समाधि का निर्माण, ग्राम चंदना में दुर्गा मंदिर निर्माण, ग्राम डोंगीतरई में शिव मंदिर निर्माण, ग्राम परतेवा में शिव मंदिर निर्माण, राजिम वी आई पी रोड में 7 . 5 डिसमिस भूमि में निर्मित मकान को कुर्मी समाज राजिम को दान के अलावा कई गुप्त दान उनके द्वारा किया गया है। साथ ही जरूरत मंद लोगों की मदद करना उनका दिनचर्या था उनके निधन से इस क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन की खबर चलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गईं। निधन पर पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू , विधायक अमितेश शुक्ल , पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय , बजरंग अखाड़ा के संरक्षक महेश यादव , बेरोजगार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने शोक व्यक्त किये हैं। उनके अंतिम संस्कार में कुर्मी समाज से विष्णु वर्मा , गुलाब देशमुख , कोमल वर्मा , उदयराम भारती , लेखा राम महोबिया , अशोक यादव , धर्मेंद्र शर्मा , भावेश ठाकुर , मुकेश गुप्ता , बाबा ठाकुर , मनीष दुबे , धर्मेंद्र यादव , अनिल दुबे , विजय यादव सहित समाज एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।