
बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनवार सीमा से अवैध प्रतिबंधित उत्तर प्रदेश की शराब को लेकर मनोज कुशवाहा पिता रामरक्षा कुशवाहा उम्र 31 वर्ष साकिन जमई थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज छ.ग. रोड पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान मुखवीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति प्लास्टिक झोला में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री करने उत्तर प्रदेश से थाना बसंतपुर क्षेत्र की ओर आ रहा है। जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को देकर अवगत कराया जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा राम गोपाल गर्ग पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मोहित गर्ग द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील नायक मार्गदर्शन एसडीओपी वाड्रफनगर अभिषेक झा के निर्देश मे थाना प्रभारी बसंतपुर अखिलेश सिंह के नेतृत्व पर टीम रवाना होकर मुखबीर की सूचना पर ग्राम धनवार मेन रोड फारेस्ट बेरियर के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश तरफ से पैदल सफेद प्लास्टिक झोला में बांधकर आते मिला जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज कुशवाहा पिता रामरक्षा कुशवाहा उम्र 31 वर्ष साकिन जमई थाना बसंतपुर बताया। एक प्लास्टिक झोला में गोवा अंग्रेजी व्हीस्की 50 पाव कीमती 5500रू. को बसंतपुर थाना क्षेत्र में बिक्री करने हेतु ले जाना बताया कि आरोपी से उक्त शराब का वैध कागजात पेश करने के संबंध में नोटिस दिया गया, जो आरोपी द्वारा कोई कागजात या पास परमीट नहीं होना बताया। आरोपी के विरूद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 60/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर अंग्रेजी शराव को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में शामिल अधिकारी कर्मचारी थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुखेन सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज लकड़ा, आरक्षक रूबेन लकड़ा, शिवपूजन सिंह, सुबोध पैकरा शामिल रहे।
