
बीजापुर:- सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि शासकीय नारियल प्रक्षेत्र पामलवाया विकासखण्ड बीजापुर में आम, कटहल, चीकू एवं नारियल का फल बहार वर्ष 2023-24 की नीलामी 05 मई 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय नारियल प्रक्षेत्र पामलवाया में किया जाएगा। वहीं आम की न्यूनतम बोली 80 हजार रूपए, चीकू 15 हजार रूपए, नारियल 10 हजार रूपए एवं कटहल 5 हजार रूपए रखी गई है। इच्छुक व्यापारी समय पर आकर बोली लगा सकते हैं। नीलामी की नियम व शर्ते कार्यालयीन समय पर अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालय सहायक संचालक उद्यान विभाग के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
