यूपी बिहार संघ का चुनाव हुआ पक्षपातपूर्ण – सदस्यों को मतदान करने से रोका गया – रणवीर चौहान।

किरंदुल / रणवीर सिंह चौहान

किरंदुल:- एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के स्थापना के समय के दौरान अपनी संस्कृति एवं परंपरा को यथावत बनाये रखने के उद्देश्य से करीबन 65 वर्ष पूर्व एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कार्यरत उत्तरप्रदेश बिहार प्रांत से आये अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा स्थानीय ठेकेदारों सहित व्यवसायियों के सहयोग से निर्मित उत्तरप्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद का गठन किया गया था ।विदित हो आज वर्तमान समय में संघ के द्वारा आयोजित छठ पूजा दंतेवाड़ा जिले की सबसे भव्य पूजा के रूप में जानी जाती हैं ।जिसमे शरीक होने विधायक एवं सांसद तथा कई जनप्रतिनिधियों का भी जमावड़ा छठमैया का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं ।

विदित हो पूर्व के वर्षो में आपसी सहमति से ही कार्यकारिणी का गठन किया जाता था ।परंतु इस 30 अप्रैल को गुप्त मतदान प्रणाली से चुनाव सम्पन्न हुआ ।इस संबंध में चर्चा चर्चा करते हुए संघ के वरिष्ठ सदस्य रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि 30 अप्रैल को गुप्त मतदान से हुए संघ का चुनाव पूरी तरह पक्षपात पूर्ण रहा । चुनाव संचालन समिति के सदस्य अतुल सिंह एवं कुछ अन्य सदस्यों ने पुरानी कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सोनी एवं सचिव उपेंद्र त्रिपाठी को दुबारा सत्ता दिलाने के लिये संघ के कई सदस्यों का पंजीयन किसी साजिश के तहत नहीं किया ।जिस कारण करीबन 250 सदस्यों को बिना मतदान डाले वापस लौटना पड़ा ।वरिष्ठ सदस्य रणवीर सिंह ने कहा कि चुनाव संचालन समिति द्वारा गुप्त मतदान से वंचित किये गए सदस्यों में भारी आक्रोश है ।वंचित सदस्यों का कहना कि यूपी बिहार संघ किरंदुल के 30 अप्रैल को हुए चुनाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए चुनाव की नई तिथि घोषित की जावे ।अन्यथा मतदान से वंचित एवं संघ की कार्यप्रणाली से नाराज सदस्य आपस मे मिलकर एक नए उत्तरप्रदेश -बिहार -उत्तराखंड – झारखंड संघ का गठन करने को मजबूर होंगे ।