अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महासंघ छत्तीसगढ़ की आवश्यक बैठक संपन्न।

 

बिलासपुर :- अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महासंघ छत्तीसगढ़ की आवश्यक बैठक 1 मई 2023 को संध्या 6:00 संगठन कार्यालय तिलक नगर बिलासपुर में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बहुजन महापुरुषों के जन्म जयंती एवं परिनिर्वाण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया इसी तारतम्य में दिनांक 6 मई 2023 को तथागत भगवान बुद्ध की जयंती संगठन कार्यालय तिलक नगर बिलासपुर शाम 5:00 बजे में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉक्टर दीप्ति धुरंधर शासकीय मेंटल हॉस्पिटल बिलासपुर, माननीय जे.के. पाटले जी जिला परियोजना अधिकारी बिलासपुर, नसीमुद्दीन अंसारी अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं आर.सी. श्याम जी सेवानिवृत्त अधिकारी एनटीपीसी बिलासपुर होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में राधेश्याम टंडन, कृष्णा रायकर, बी एस जाटव, जे के पाटले, सुरेश दिवाकर सुरेश सूर्यवंशी, शिव सारथी, अजय राय, अंबिका कौशिक, सालिक यादव, आसिफ खान, नसरुद्दीन अंसारी, प्रमोद नवरत्न, जिलाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, अमरनाथ मनहर बड़ी संख्या में है महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।