बालोद /हाशिम कुरैशी

बालोद:- माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के मंशानुसार अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देश के श्रमिकों के आहार बोरे बासी खाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस कार्यालय बालोद में समस्त
राजपत्रित अधिकारी डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी गीता वाधवानी, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत, रक्षित निरीक्षक मधुसूदन सिंह नाग, ट्रैफिक प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी, व अन्य अधिकारी कर्मचारी द्वारा छत्तीसगढ़ का पारम्परिक पौष्टिक आहार बोरे बासी खाकर देश के श्रम वीरों का सम्मान किया गया।
