लुधियाना :- पंजाब के लुधियाना में आज रविवार को एक बड़ा हादसा हो गई है। एक रिहायशी इलाके में फैक्ट्री में गैस का रिसाव होने से 9 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, घरों में रह रहे कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है,मौके पर अफरातफरी का माहौल है। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा पंजाब के लुधियाना जिले के ग्यारसपुरा स्थित एक इमारत में सुबह 7.15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश हो गए. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है, पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीकेज से हुई दर्दनाक घटना बेहद दुखदायी है, पुलिस, प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है, इस बारे में जल्दी ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
