
नवापारा राजिम :- सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मुख्य अतिथि मयाराम साहू, पार्षद वार्ड क्र.03, अध्यक्षता नरेश यादव पूर्व प्राचार्य, विशेष अतिथि झाड़ूराम सिन्हा राजमिस्त्री संघ अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मायाराम साहू ने कहा विद्यार्थियों को साल भर मन लगाकर पढाई करना चाहिए।

और साथ ही व्यक्तित्व के विकास के लिए अन्य गतिविधि में भी भाग लेना ज़रुरी है शिक्षा से ही महान लक्ष्य की प्राप्ति होती है। मोबाईल से जितना हो सके दूर रहें और आज्ञाकारी बालक बनें महापुरुषों की जीवनी से प्रेरणा लें और आलस कभी नहीं करना असफलता को चुनौती मानकर स्वीकार करे और हमेशा ही कोशिश करते रहें।

अध्यक्षीय उद्बोधन में नरेश यादव ने कहा- सफ़लता के लिए शॉर्टकट कभी नहीं अपनाना और सेवा-समर्पण त्याग के गुणों को धारण कर आगे बढ़ना अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर आप सभी को अपने मन में देशभक्ति के भाव भरना है फ़िर से राम-कृष्ण, गौतम गांधी को हर घर में लाना हैं आप ही भावी कर्णधार हैं इसलिए खूब लगन से पढाई करें। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में परीक्षा व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया।

प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा-सत्र 2022-23 में कुल 264 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 79 कोA ग्रेड, 88 को B , 61को C ग्रेड 25 को D ग्रेड, 10को E ग्रेड प्राप्त हुए। विद्यालय का परीक्षाफल प्रतिशत 95.8 रहा। सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए। परीक्षा सहायक बाल्मिकी धीवर ने स्थानीय कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। कक्षा अरूण से एकादश तक प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय के गौरव इस प्रकार हैं-अरूण अनमोल साहू 98, उदय आरती निषाद 96, प्रथम जिया मेनन 95 द्वितीय-माहीं देवांगन 94.5, तृतीय शैलेंद्र सूर्यवंशी- 90 प्रतिशत, चतुर्थ-टिसा साहू 71.5, पंचम भाविका चंद्राकर 94.5, षष्ठ किंजल सूर्यवंशी 97.3, सप्तम रूपाली साहू 91, अष्टम रेणुका कंडरा 79, नवम वर्षा देवांगन 94.83, एकादश मोरध्वज साहू 86, प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे। उपस्थित अतिथिगण के द्वारा तिलक लगाकर शील्ड प्रदान कर बच्चो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरोज कंसारी ने किया। इस अवसर पर दीपक देवांगन, नरेंद्र साहू, नारायण पटेल, रेणु कुमार निर्मलकर, संजय सोनी तामेश्वर साहू, नंद कुमार साहू, निकिता तराने, मोनिका मालवीय, धनेश्वरी साहू, निकिता यादव, मोनिका वैष्णव, तमेशवरी यादव, मंजू साहू, आचार्य/दीदी, एवं अन्य कर्मचारी रामप्रसाद निषाद, पुष्पा साहू लव पटेल, हेमनाथ साहू, उपस्थित रहें। उक्त जानकारी सरोज कंसारी ने दी।
