
फिंगेश्वर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में सत्र 2022-23 की नवमीं एवं ग्यारहवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया गया।तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य पूरन लाल साहू द्वारा नवमी और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सत्र 2022-23 में कक्षा नवमी में कुसमी निषाद 93.6% प्रथम, रीतू सेन 92.5% द्वितीय एवं जानवी यदु 86.8% तृतीय स्थान पर रही। वही ग्यारहवीं कला संकाय का परीक्षा परिणाम 87.5% रहा। जिसमे सोनम यादव 72.8% प्रथम, हेमचंद्र निषाद 65.8%द्वितीय एवं तेजेश्वरी पटेल 62.4% तृतीय स्थान पर रही। विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।जिसमें लोकेश्वरी पटेल 82.8% प्रथम, मधु साहू 77% द्वितीय एवं भारती दास 76.4% तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि परिश्रम सफलता की कुंजी है। शिक्षा सभी के लिए आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने का एक मात्र साधन है।यह अपने आप मे आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। उन्होंने आगे कहा कि जो विद्यार्थी परीक्षा में पूरक आए हुए है उनके लिए समय सारणी निर्धारित कर उन्हें पृथक से जानकारी दी जावेगी। साथ-साथ उन्हें परीक्षा की तैयारी में जुट जाने की बात कही। सभी छात्र छात्राओं को संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, विनय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार वर्मा, नकुल राम साहू, रुद्रप्रताप साहू, गीतांजली नेताम, संतोषी गिलहरे, सत्या मिश्रा, अविनाश साहू शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदूराम यदु, सांसद प्रतिनिधि लिखन निषाद, सरपंच प्रतिनिधि पीलाचंद मांडले, सदस्य रेवा राम साहू, गजेंद्र निषाद, दौलत राम यदु, दूज लाल ढ़ीढ़ी एवं भृत्य आकाश सूर्यवंशी ने बधाई दी।
