बालोद / हाशिम कुरैशी
डौंडी लोहारा :-प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में पंचायत सचिव 16 मार्च 2023 से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सचिवों के परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण की मांग को पूरा नहीं करने के कारण पंचायत सचिव काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं आज पंचायत सचिवों की हड़ताल को आज 45 दिन हो गया शासन द्वारा सचिवों के हित में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रांतीय निर्देशानुसार 24 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल का शुभारंभ किया गया है जिसका आज छठा दिन भी निकल गया। पंचायत सचिव शासन प्रशासन के विरुद्ध अपनी जायज मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं जिससे पंचायत में ताला बंद और आम जनता की समस्त पंचायत स्तरीय कार्य प्रभावित है बंद है। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का कार्य पूर्णतः प्रभावित है गोबर की खरीदी भी ढप है जिससे शासन इस कार्य में अन्य कर्मचारियों को लगा रहे हैं किंतु सचिवों के मांग पर कोई अमल नही किया जा रहा।
अतः हम समस्त सचिव जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक प्रांतीय रणनीति के अनुसार अनवरत हड़ताल पर डटे रहेंगे।आज के क्रमिक भूख हड़ताल में श्री लच्छन पटेल योगेश साहू रविकिरण यादव सुभाष ओटी और ऋषि कुमार नायक सहित ब्लॉक इकाई डौंडीलोहारा के समस्त सचिव हड़ताल पर डटे रहे।
