प्राकृतिक आपदा पीड़ितो के 2 वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।

 

बीजापुर:- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (6)4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। जिसके अंतर्गत नदी में डुबने से मृतक सत्यम यालम के निकटतम वारिस उनके बड़े पिताजी के पुत्र श्री यालम नरसैया ग्राम वंगापल्ली तहसील भोपालपटनम एवं कोरम कामेश निकटतम वारिस उनकी पत्नि चेनक्का कोरम निवासी ग्राम रायगुड़ा तहसील भोपालपटनम को प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।