
मगरलोड :- शासकीय हाई स्कूल बोड़रा में सत्र 2022–23 का कक्षा 9 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कुल 36 विद्यार्थियों में से 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, 5 विद्यार्थियों को पूरक मिला तथा 4 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 75% रहा। गुंजा साहू ने 95.50 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त की। द्वितीय स्थान तारिणी साहू और तृतीय स्थान हिमांशु पटेल ने प्राप्त किया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, सदस्य छेदन लाल साहू, पालक कार्तिक राम दीवान एवं संस्था के शिक्षक एचके बंसोर, केके साहू, टीके साहू, डी के साहू, के एल साहू आदि उपस्थित थे। परीक्षा प्रभारी केके साहू द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। संस्था प्रमुख एस एस साहू ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।
