
करनाल:-बिन्दर शर्मा इन्द्री
करनाल :- करनाल जिला से थाना सेक्टर-32/33 के एरिया फूसगढ़ में स्थित गऊशाला की 45 गायों की मृत्यू के मामले में फरार मोस्ट वांटेड आरोपी विजय पुत्र मायाराम वासी जिला पटियाला पंजाब हाल डेहा बस्ती अंबाला शहर हरियाणा को आज दिनांक 28 अप्रैल 2023 को स्पेशल टास्क फोर्स अंबाला के सहयोग से आरोपी के घर अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ व आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को करनाल पुलिस के थाना सेक्टर 32/33 की टीम द्वारा अपनी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी विजय पर दिनांक 17 मार्च 2023 को हरियाणा पुलिस विभाग की तरफ से दस हजार रूप्ये ईनाम घोषित किया गया था। इसके अलावा फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों अमित वासी करनाल व अमर वासी शाहबाद कुरूक्षेत्र पर भी दिनांक 17 मार्च 2023 को दस-दस हजार रूप्ये का ईनाम घोषित किया गया था और दोनों अभी वांछित चल रहे हैं। इस मामले में करनाल पुलिस द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2023 को चार आरोपी 1. विशाल पुत्र ओमप्रकाश वासी डेहा बस्ती शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र 2. रजत पुत्र बलजीत वासी डेहा बस्ती करनाल 3. सूरज पुत्र राजिन्द्र वासी डेहा बस्ती करनाल व 4. सोनू पुत्र ज्ञानचंद वासी डेहा कॉलोनी अंबाला कैंट को गिरफ्तार किया गया था।आरोपियों को रिमाण्ड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई थी। दौराने रिमाण्ड आरोपियों से पूछताछ में जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने अपने मास्टर माइंड आरोपी अमर वासी शाहबाद के साथ मिलकर गुड़ में सल्फास मिलाकर गायों को खिलाकर गायों को मारकर उनकी खाल आदि को बेचकर मोटी कमाई करने की योजना बनाई थी। आरोपी विजय से गहनता से पूछताछ की जाएगी व आरोपी विजय को कल दिनांक 29 अप्रैल 2023 को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों अमर व अमित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जिनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।
विदित हो कि इस वारदात के संबंध में फूसगढ़ स्थित गऊशाला के प्रधान राजेश बंसल ने दिनांक 27 जनवरी 2023 को थाना सेक्टर-32/33 में शिकायत दी। जिसमें उन्होने बताया कि दिनांक 26 जनवरी 2023 को उन्होने करनाल घास मंडी से हरा चारा खरीदा था और गायों को खिला दिया था। जब अगली सुबह गऊशाला के कर्मचारियों ने गऊशाला की शैडों में जाकर देखा तो वंहा पर 45 गायें मृत पाई गई थी। जिस संबंध में थाना सेक्टर-32/33 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नम्बर 40 दिनांक 27 जनवरी 2023 धारा 429 भा.द.स. के तहत दर्ज किया गया था।
