
फिंगेश्वर :- जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे राजिम माघी पुन्नी मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, प्रधानपाठकों व संकुल समन्वयकों का सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्याम चंद्राकर व अध्यक्षता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामेंद्र जोशी ने की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप मे विकासखण्ड स्रोत समन्वयक टिकेंद्र यदु उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे में समाज को शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान शिक्षक साथियों के द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक निभाई गई वह निश्चित ही प्रशंसा के पात्र है। मुझे पूरा आशा एवं विश्वास है कि भविष्य में इसी तरह सहयोग करेंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। उन्होंने माघी पुन्नी मेला में डयूटी लगे हुए सभी शिक्षकों की आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकता में बड़ी ताकत है। ऐसे मौके पर एकजुट होकर कार्य करने से निश्चित सफलता मिलती है। विकासखंड स्रोत समन्वयक टिकेन्द्र यदु ने कहा कि जिले के सभी विकासखंड द्वारा शिक्षा विभाग के विभिन्न स्टाल लगाए गए थे जो काफी अच्छे थे। आप सभी कठोर परिश्रम कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जो काफी प्रशंसनीय है। प्रधानपाठक आलोक शर्मा ने कहा कि परिश्रम सफलता की कुंजी है। हमें सकारात्मक सोच रखते हुए कार्य करने से निश्चित सफलता मिलती है। तत्पश्चात देवभोग, मैनपुर, छुरा, गरियाबन्द एवं फिंगेश्वर के राजिम माघी पुन्नी मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र पंत शिक्षक व आभार व्यक्त किशोर निर्मलकर शिक्षक ने किया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू, शिक्षक गिरीश शर्मा, संकुल समन्वयक सुभाष शर्मा, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, सुखेन साहू, संतोष साहू, वेंकटेश साहू, शिव साहू, दिनेश्वर साहू, ओंकार शर्मा, अनिल मेघवानी, गोपाल कंसारी, गणेश खूंटे, रेखु साहू, पुष्पा शुक्ला, मीनाक्षी शर्मा, दीप्ति मिश्रा, प्राची ठाकुर, प्रतिभा सकरिया, विजेता देवानी, शिखा महाड़िक, धनेश्वरी सिन्हा, दिनेश्वरी साहू, ऊषा साहू, तनेश्वरी ठाकुर, ईश्वरी सिन्हा, नीता सार्वा इंदरप्रीत कुकरेजा मोहनी गोस्वामी, बसंती साहू, अनिल अवस्थी, सरोज सेन, नीरा ध्रुव, लक्ष्मी ध्रुव सहित जिले के पांचों विकासखंड के शिक्षक उपस्थित थे।
