अंततः तहसीलदार पेखन टोंडरे राजिम से हटा ही गया।

राजिम :- छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश पर गुरुवार 27 अप्रैल को राज्य शासन के आदेश पर नयाब तहसीलदार को तहसीलदार के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 9 में पदोन्नति आदेश जारी हुआ है जिसमें राजिम जिला गरियाबंद में पदस्थ नायब तहसीलदार पेखन टोंडरे को नवीन पदस्थापना बलौदाबाजार भाटापारा जिला कर दिया गया है। उनके स्थान पर सुकमा के रूपेश कुमार मरकाम की तहसीलदार पद पर पदस्थापना हुई है। बताना होगा कि महीने भर पहले राजिम तहसीलदार को हटाने के लिए अधिवक्ता संघ हड़ताल पर रहे। जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने शीघ्र हटाने का आश्वासन दिया था। नतीजा अधिवक्ता संघ ने हड़ताल समाप्त कर दी। तब जाकर अंततः पेखन टोंडरे हटा दिए गए हैं।