खाना खाकर टहलने निकले युवक को मोटरसाइकिल ने पीछे से मारी ठोकर-मौत।

मगरलोड :- रात्रि में खाना खाकर टहलने निकले मामा भांचा को मोटर सवार ने पीछे से मामा को ठोकर मार दी। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना से मिली जानकारी 24 अप्रैल सोमवार को मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम भरदा निवासी चित्रसेन साहू पिता कोमल साहू उम्र 30 वर्ष जो अपने भाँचा प्रीतम साहू के साथ रात्रि 9 बजे खाना खाकर मेन रोड सड़क तरफ टहलने निकले थे। तकरीबन 9.30 बजे मगरलोड तरफ से भरदा आ रही। मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 एस 2953 के मोटरसाइकिल के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पैदल टहल रहे चित्रसेन साहू को पीछे से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से चित्रसेन साहू के सिर में एवं पैर में गंभीर चोट आई। मोटरसाइकिल चालक को भी चोटे लगी है। परिजनों व ग्रामीणों ने घायल चित्रसेन साहू को शासकीय वाहन 108 से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराई गई। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद मंगलवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दी गई। विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक दीपक गौतम ने बताया कि आरोपी मोटर साइकल चालक को भी एक्सीडेंट में चोटे आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी रिफर कर दिया गया है। चालक के खिलाफ 304 अ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।