अधिवक्ता संघ राजिम के चुनाव पश्चात राजिम के युवाओं के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान तहसील कार्यालय राजिम में किया गया ,
जिसमे प्रमुख रूप से सुधीर सिंह ठाकुर , नरेंद्र सिंह ठाकुर , गजाधर सिंह , रामकुमार साहू , रिखीराम यादव , लिलेश्वर यदु , विजय दुबे , साधु निषाद , पवन सोनी , रिकेश साहू , भारत यादव , कुलेश्वर साहू , राकेश मांढरे , रवि निर्मलकर , धर्मेंद्र यादव , संतोष यादव आदि ने विजयी होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिये । उक्त अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रमाकांत दीवान , अध्यक्ष महेश यादव , उपाध्यक्ष हिमांशु दुबे , उपाध्यक्ष स्वर्ण लता शर्म, सचिव अनुशासन साहू , पुस्तकालय प्रभारी हेमराज साहू का स्वागत सम्मान किया गया , महेश यादव ने कहा कि आम नागरिकों का सहयोग हमेशा अधिवक्ता संघ को मिलता रहा है आगे भी नागरिकों का सहयोग लेकर अधिवक्ता संघ के विकास एवं समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करेंगे । रमाकांत दिवान ने सभी अधिवक्ता को बधाई शुभकामनाएं देते हुये अधिवक्ता संघ के विकास के लिये सतत संघर्ष करते रहने की प्रेरणा दिये , हिमांशु दुबे एवं अनुशासन साहू ने भी संघ विकास के लिये हमेशा तत्पर रहने की बात कही तथा सभी का आभार माना ।
