
धमतरी :- जहां से जिस दिन से हमारे यहां सभी शुभकार्य शादी विवाह की शुरुवात होती है, धमतरी के सुप्रसिद्ध गायक और छत्तीसगढ़ के प्रथम आइडल संदीप राव के रचित एक सुंदर रचना आपको इस अक्षय तृतीया को देखने को मिलेगा इसमें भिलाई की अदाकारा सानिया गिल की यह पहली डेब्यू है जहां से यह अपनी पहली एल्बम की शुरुवात करने जा रही है, सानिया अभी भिलाई केपीएस स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है और कारी चिरैय्या से इन्हे बंदिश म्यूजिक के द्वारा मौका दिया गया है, बंदिश म्यूजिक के द्वारा समय समय पर राज्य की प्रतिभा को अवसर दिया जा रहा है, संगीत और गीत समीर दास और संदीप राव ने दी है कैमरामैन रायपुर के दीप मधु ने अपनी बेहतरीन सिनेमेटो ग्राफी से एल्बम को सुंदर सजाया है जो आपको आपको देखने में काफी आनंद आएगा, इस एल्बम को डायरेक्ट रायपुर के युवा नवोदित डायरेक्टर फैज हुसैन ने की है, गाने का निर्माण धमतरी के हो रवि स्टूडियो में लक्ष्मीकांत गजेंद्र और शिवार्थ ने को है, अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर जिले की प्रतिभा का यह सुंदर एल्बम आप सभी के लिए प्रस्तुत है, बंदिश म्यूजिक के सोशल मीडिया मैनेजर यशवंत गिरी गोस्वामी सहित संगीत जगत के गोपी मिश्रा, रिजवान अली अंजुम,रवि गजेंद्र ने सभी से ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील को है।
