सभी सरकारी व निजी हॉस्पिटल पीड़ित व्यक्ति का डॉक्टरी रुक्का बारे जिले के पुलिस नियंत्रण कक्ष को करें सूचित- पुलिस अधीक्षक करनाल।

करनाल :- बिन्दर शर्मा इन्द्री


करनाल:- पुलिस अधीक्षक करनाल शशांक कुमार सावन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रायः देखने में आया है कि जब भी किसी सरकारी या निजी अस्पताल में कोई पीड़ित व्यक्ति या कोई घायल व्यक्ति ईलाज के लिए दाखिल होता है, जिसमें पुलिस कार्यवाही की आवश्यकता होती है या पुलिस से संबंधित कोई मामला होता है। तो अस्पताल द्वारा इसकी सूचना संबंधित थाने में पंहुचाने में देरी हो जाती है और देरी होने के कारण अनुसंधान अधिकारी भी शीघ्र पीड़ित या घायल व्यक्ति के ब्यान अंकित करके आगामी कार्यवाही नही कर पाता है। अतः मामले में कार्यवाही होने में देरी हो जाने के कारण कई बार मामला गंभीर रूप धारण कर लेता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला करनाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ पत्राचार किया गया है कि वह जिला करनाल में तैनात सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करें कि जब भी किसी सरकारी या निजी हस्पताल द्वारा किसी पीड़ित व्यक्ति या किसी घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए दाखिल किया जाता है, तो संबंधित चिकित्सक द्वारा उसकी सूचना संबंधित थाने में ना देकर, पुलिस नियंत्रण कक्ष लघु सचिवालय करनाल में प्रभारी नियंत्रण कक्ष को दूरभाष नम्बर 0184-2208222 या 0184- 2208223 पर दी जावे। ताकि प्रभारी नियंत्रण कक्ष जिला करनाल द्वारा तुरंत संबंधित पुलिस थाना से अनुसंधान अधिकारी भिजवाकर आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।