कांग्रेस के सरंक्षण में ईसाई मिशनरी फल फूल रहे है-डाॅ.रमन सिंह।

धमतरी :- भाजपा के बूथ स्तरीय बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि प्रदेश में निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप्प है वही घोषणा पत्र के वायदे भी अब तक अधूरे है। कांग्रेस प्रियंका गांधी को बुलाकर बताने का प्रयास कर रही है कि वे अपने सारे वायदे पूरे करते है। पहले भी राहुल गांधी के सामने वादा किया था, अब फिर उसी वादा को दोहराने का काम रही है। डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि धमतरी में विकास कार्य ठप्प है विकास अधूरा है महापौर सदन छोड़कर भाग रहे है धमतरी के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्य ठप्प पड़ा हुआ है और बस्तर में प्रियंका गांधी की रैली कर झूठी वाहवाही बटोर रही है सरकार शराबबंदी, बोनस, किसानों और बेरोजगारों से किया हुआ वायदे पूरी नही कर सकी है। चुनावी सर्वे में कांग्रेस सरकार की स्थिति अच्छा होने के सवाल पर उन्होने कहा कि प्राथमिक सर्वे में 65 प्रतिशत विधायकों के प्रति लोगों की नाराजगी होना बताया गया है। इससे बड़ी बात नही हो सकती। मंगतूराम पवार के एक बयान पर उन्होने कहा कि मंगतू राम है उसके बारे में बोलने की आवश्यकता नही है। चुनावी मुददे में धर्मान्तरण का मुददा शामिल करने के सवाल उन्होने कहा है धर्मान्तरण चुनावी मुददा नही है। बल्कि वह सामाजिक समरसता का विषय है। कांग्रेस के सरंक्षण में ईसाई मिशनरी फल फूल रहे है। वोट की राजनीति कांग्रेस करती है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक धर्मान्तरण की आंधी चल रही है जो समाज और देश के लिए नुकसानदायक है। टिकट वितरण पर कहा है कि भाजपा की अपनी एक प्रक्रिया है बूथ से लेकर उपर तक उस प्रक्रिया को अपनाते है।