चौबेबांधा में नहर नाली पिछले 3 साल से अटका, अधिकारी नहीं उठाते फोन।

राजिम :- चौबेबांधा नहर नाली निर्माण का कार्य पिछले तीन सालों से अटका हुआ है परंतु इस दिशा में न ही अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही कोई जनप्रतिनिधि। नतीजा किसानों को अपने खेतों में पानी पलाने के लिए मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है। बड़ी नहर नाली के बाद छोटी नहर नाली का काम शुरू ही हुआ था कि अचानक से बोरिया बिस्तर समेट कर रफूचक्कर हो गए और नाली का काम तब से अटका हुआ है। बता देना जरूरी है कि करीब 2 किलोमीटर लंबी नहर नाली खेतों को पलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछले साल जून में काम शुरू हुई किए थे। शुरुआत में तकरीबन 200 गज की दूरी तक सीमेंट से ढालकर बना दिए गए हैं। काम गुणवत्ताहीन होने के कारण किसानों ने गुणवत्तापूर्ण बनाने की मांग अधिकारियों से की थी लेकिन पिछले साल बरसात का बहाना बनाकर ठेकेदार काम ही बंद कर दिए। इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में धान कटाई के बाद किसान मानकर चल रहे थे कि अब नहर नाली का काम शुरू होगा। इधर 6 महीने गुजर गए और नहर नाली को बनाने की बात तो दूर कोई इसे देखने के लिए भी नहीं आया है। पिछले दिनों जिला कलेक्टर प्रभात मलिक नहर नाली के काम को तेजी करने की बात बैठक में कही थी। उसके बाद से अधूरे पड़े चौबेबांधा नहर नाली को कोई देखने वाला नहीं है। जानकारी के मुताबिक राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने नहर नाली को दुरुस्त करने एवं पक्का बनाने के लिए एक करोड़ से भी ज्यादा की राशि स्वीकृत कराएं हैं। परंतु काम नहीं होने के कारण उनकी मेहनत व्यर्थ जाते हुए दिख रहा है। पिछले तीन साल पहले जैसे ही किसानों को पता चला नहर नाली को पक्का बनाया जाएगा। उसके बाद तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह सोचते रहे कि नाली पक्का बन जाने से सिंचाई में सोहलियत होगी। बताया जा रहा था कि नहर पार को सड़क जैसा बनाया जाएगा। इन बातों को सुनकर किसान यह कह रहे थे कि अब मेड़ के ऊपर से होकर चलने की जरूरत नहीं होगी अब तो गाड़ियां भी नहर के किनारे से होकर खेतों तक चले जाएंगे लेकिन उनकी सोच हकीकत में नहीं बदल पाया और तो और पिछले 3 सालों से नाली का निर्माण भी नहीं हो पाया है। इससे लोग शासन प्रशासन को कोस रहे हैं। इधर गुरुवार को शाम 5:52 बजे जल संसाधन विभाग उप संभाग राजिम के एसडीओ पंचभावे से जानकारी के लिए मोबाइल न. 7000095300 पर काल किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया जबकि घंटी बराबर गई। किसानों ने शीघ्र नहर नाली को पूर्ण करने लगाई गुहार, चौबेबांधा के किसान लीला राम साहू, गणपत पटेल, गुलाब साहू, हरि साहू, नीलकंठ सोनकर, चमन साहू, संतोष सोनकर, मनीष धृतलहरे, केशव पटेल इत्यादि किसानों ने विधायक अमितेश शुक्ला, जिला कलेक्टर प्रभात मलिक एवं जल संसाधन विभाग के शीर्षस्थ अधिकारियों से शीघ्र नहर नाली के काम को गुणवत्तापूर्ण पूरी करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि खरीफ फसल बोने से पहले नहर नाली के कार्य को पूरी करें ताकि इस बार सिंचाई करने में असुविधा ना हो।