5 साल की छोटी सी उम्र में सारा मेमन एंव 06 साल के अब्दुल अहद ने रखा पहला रोजा।

मैनपुर :- रमजान का पवित्र महीना के आज बुधवार को 27 वां रोजा था रमजान के इस माह में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते है और अल्लाह की इबादत करते है यह बहुत ही कठिन व्रत होता है, जिसमें बिना कुछ खाए पिए रोजेदारों को रहना पडता है, तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के महज 05 वर्षीय सारा मेमन एंव 06 साल के अब्दुल अहद मेमन ने आज पहला रोजा रखा था इस दौरान दिनभर बिना कुछ खाए पिये उन्होने इबादत किया। ज्ञात हो कि सारा मेमन नगर के वरिष्ठ व्यवसायी हाॅजी मोहम्मद शब्बीर मेमन की पुत्री है और अब्दुल अहद मेमन हाॅजी गफ्फु मेमन के पुत्र है।