अक्षय तृतीया पर होंगे खूब शादियां।

राजिम :- 22 अप्रैल दिन शनिवार को अक्षय तृतीया की तैयारियां जोर शोर से चल रही है पूरे अप्रैल में विवाह के मुहूर्त ना के बराबर होने के कारण अक्षय तृतीया पर बड़ी संख्या में हाथ पीले होंगे इसके लिए तैयारियां चल रही है दूसरी ओर छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा गुड्डा गुड़ियों का विवाह रचाने के लिए अभी से तैयारियां देखी जा रही है बच्चे पैसे इकट्ठा कर गुड्डा गुड़िया खरीद रहे हैं साथियों उनके लिए कपड़े का इंतजाम और मौर तथा पर्रा, कलसा इत्यादि की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। बाजार में मिट्टी के गुड्डा गुड़िया बड़ी संख्या में बन कर बिक्री के लिए पहुंचे हुए हैं शहर के बस स्टैंड में इनके पसरा लगा हुआ है आने जाने वाले राहगीर इनकी कीमत पूछकर इन्हें खरीद रहे हैं। बताया गया कि जोड़ी के अलावा पूरी सेट की कीमत ₹100 है जिसमें विवाह की बहुत सारे सामग्री समाहित है। बताना होगा कि अक्षय तृतीया को अंचल में त्यौहार की तरह मनाते हैं। इस दिन ग्रामीण देवी- देवताओं की पूजा-अर्चना भी की जाती है तथा किसान खेती किसानी का नवा दिन मानकर अपने खेतों में धान छिड़ककर बोनी की शुरुआत कर देते हैं। छोटी छोटी बच्चियां पुतरा पुतरी का विवाह रचाते हैं। बताना होगा कि इसी दिन भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है शहर में ब्राह्मण समाज के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना भी किया जाएगा।