लबरा सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है-पिंकी शिवराज शाह।


मगरलोड :- सिहावा विधानसभा के भाजपा मंडल मगरलोड की आवश्यक बैठक रखी गई थी। जिसमें बूथ सशक्तिकरण को लेकर एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां एपिसोड सुनने के लिए प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जहां पर 100 की संख्या में मन की बात सुना जाना है उसकी तैयारी एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई जिसमे प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ सरकार कर्ज से डूब चुकी है विकास का नामोनिशान नहीं। जिधर देखो गौठान के नाम से भ्रष्टाचार हो रहा है। जहां से कमीशन ज्यादा मिलता है सिर्फ वही काम होता है। पूरे प्रदेश में सड़क एवं गांव का विकास कार्य निर्माण कार्य पूरा ठप पड़ा है। ऐसे सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, महामंत्री यवन साहू, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, मंडल उपाध्यक्ष टीकम साहू, चित्रसेन प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी सिन्हा, कविता यादव, महिला मोर्चा जिला कार्य. सदस्य राधा साहू, महामंत्री भानुप्रिया साहू, उपाध्यक्ष गैंदाबाई साहू, नेता प्रतिपक्ष दुर्गा साहू, भामा साहू, जीवराखन साहू, रोहित यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू, महामंत्री घनश्याम साहू, टिकेश्वर साहू,उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, मीडिया प्रभारी तामेश्वर साहू, गजेंद्र साहू, सुरेश साहू, योगेंद्र सिन्हा आदि उपस्थित रहे।