
रायपुर :- भारतीय संस्कृति व अन्य जगहों में कला अनेक प्रकार की होती है। हर कला का एक अपना स्तर होता है। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया यह अद्भुत प्रदर्शनीय लोगों को बहुत ही पसंद आने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित करता है। लगभग हर व्यक्ति की प्रेरणा कला होती है। कलाकारों के लिए बहुत ही अद्भुत तोहफा होता है।कला का महत्व इस दुनिया में इतना है कि एक कला मनुष्य को उचित स्थान तक पहुंचा देता है। वहीं कलाकारी के क्षेत्र में तेलिसा साहू जो छत्तीसगढ़ के उभरते एक्टर है। बता दें, तेलिसा साहू भिलाई की रहने वाली। तेलिसा अपने कलाकारी की शुरआत एक चाइनीज एप्लीकेशन टिक टॉक से विडियो बना के की थी। जो भारत में बैन लगने के बाद अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में वीडियो बना के एक नई पहचान बना चुकी है। तेलिसा अपनी खूबसूरती के साथ ही साथ डांस और मॉडलिंग में भी काफी चर्चे में है। तेलिसा ने बताया है कि बचपन से ही डांसिंग में इंट्रेस्ट था, जब टिक टॉक पर नजर पड़ी और आर्टिस्ट लोगों को देख के मन में विचार आया कि मैं भी यह कर सकती हूं,इस तरीके से तेलिसा ने कलाकारी की शुरआत की। बता दें, तेलिसा अभी तक 2 एल्बम गीत कर चुके, जो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। तेलिसा ने अपने फॉलोअर और जनता को कहीं है कि हर आर्टिस्ट को प्यार दें, सपोर्ट करें जिससे कलाकार को काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलता है। वहीं वी. पी. एम. और उनके टीम को धन्यवाद अदा करके कही हैं कि आर्टिस्ट को जनता तक पूछने की यह सोच काफी प्रशंसक है।
