एस पी ने दिए रात्रि में स्वयं पेट्रोलिंग कर थाना प्रभारियों को सुरक्षा के निर्देश।

धमतरी :- पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने शनिवार की रात स्वयं पेट्रोलिंग में निकल कर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कि जायजा लिया और कोतवाली, अर्जुनी एवं रूद्री प्रभारियो को आश्यक निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा रोज रात्रि में स्वयं निकलकर शहर का जायजा लेकर पुलिस बल के मुस्तैदी का निरीक्षण भी किया जा रहा है। कल देर रात्रि 11.30 बजे मकई चौक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवसायीगण से चर्चा कर सुझाव भी लिया गया। व्यवसायियों के देर रात्रि तक दुकान खोल कर नही रखने एवं थाना प्रभारी धमतरी को चौपाटी समय पर बंद कराने एवं बीच- बीच में पेट्रोलिंग किये जाने के लिए निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान रात्रि 12 बजे शहर में अनावश्यक घुम रहे लड़को को बुलाकर चेतावनी भी दिये। पेट्रोलिंग में डीएसपी. के.
के. वाजपेयी थाना प्रभारी धमतरी निरी.प्रणाली वैद्य, एवं थाना प्रभारी अर्जुनी निरी. गगन वाजपेई साथ में उपस्थित रहे।