आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले पर बालोद पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही।

बालोद/हाशिम कुरैशी

बालोद :- कमशिन पर बैंक खाता देने वाले व खाईवाल सहित 04 आरोपी गिरफ्तार। सायबर सेल टीम बालोद व थाना राजहरा की संयुक्त कार्यवाही। आईपीएल क्रिकेट मैच सटटा पर लाखो के लेनदेन वाले खातो को किया गया जप्त। आईपीएल क्रिकेट मैच लखनउ और पंजाब टीम के मध्य पर चल रहा था सटटा। छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6,7,8 के तहत कार्यवाही कर सभी 04 आरोपियो को भेजा गया जेल। आरोपियो के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, 03 नग बैंक खाता, 02 नग एटीएम कार्ड, 01 नग चेक बुक व नगदी 25000 रूपये बरामद। अवैध कारोबार करने वालो के विरूद्ध बालोद पुलिस का अभियान जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिष राठौर के मागदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण उके केे पर्यवेक्षण में तथा, राजहरा प्रभारी सुश्री वीणा यादव व निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिले के अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया।

जिस पर थाना राजहरा व सायबर सेल टीम के द्वारा राजहरा रेलवे स्टेशन के पास शितला मंदीर के पीछे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने की सूचना पर दबिश देकर ललित जैन उर्फ लडडू मौके पर मिलने से उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा लखनउ व पंजाब के मध्य चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर रूपये पैसो का दांव लगाकर ऑनलाईन व नगदी रकम लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाना बताया इसके अलावा वह अन्य 04 लोगो प्रदीप जाना, डोमन सुधाकर, मोहन नेताम, मुकेश मराठी कोे कमीशन देकर उसके बैंक खाता व एटीएम कार्ड, चेक बुक लेना और उसका उपयोग अपने द्वारा करना बताया। जिस पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 145/2023 धारा 4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6,7,8 के तहत कार्यवाही कर आरोपी 1.ललित जैन उर्फ लडडू पिता गुलाबचंद जैन पता वार्ड 15 राजहरा के कब्जे के 01 नग मोबाईल, 03 नग बैंक खाता, 02 नग एटीएम कार्ड 01 नग चेकबुक व नगदी 25000 रूपये नगदी रकम बरामद किया गया है। आरोपी के मेमोरण्डन के आधार पर कमीशन लेकर अपने बैंक खाता देने वाले खाता धारक आरोपी 2. प्रदीप जाना पिता स्व सुनील जाना उम्र 31 वर्ष पता शास्त्री नगर राजहरा 3. डोमन सुधाकर पिता स्व रामधीन सुधाकर उम्र 30 वर्ष पता वार्ड 03 पटेल कॉलोनी राजहरा 4.मोहन नेताम पिता सनातन सिंह नेताम उम्र 42 वर्ष पता पता शास्त्री नगर राजहरा कुल 04 आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बैंक खाता धारको से पूछताछ करने पर प्रदीप जाना, डोमन सुधाकर, मोहन नेताम ने 13000 से 25000 रूपये प्रति खाता पर कमीशन देना बताया। आरोपियो के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन, 02 नग एटीएम कार्ड, 01 नग चेकबुक, बैंक खाता दस्तावेज 03 नग व नगदी रकम 25000 रूपये जप्त किया गया है। उक्त प्रकरण में विवेचना जारी है अन्य और आरोपियों के संबंध में जानकारी ली जा रही है आगे कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त प्रकरण मे आरोपियो की गिरफ्तारी में सायबर सेल से सउनि धरम भूआर्य, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाष दुबे का सराहनीय भूमिका रही है।