
धमतरी :- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी रोक्तिमा यादव के द्वारा विकासखण्ड धमतरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रुद्री, भटगांव, बोरिद खुर्द, सोरम में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। सर्वेकर्ता टीम को सर्वे की प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

उक्त सर्वेक्षन के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी दीपक ठाकुर, लक्ष्मण साहू, अमित तिवारी BEO एच जी गोस्वामी, प्रेम सिन्हा एवम अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें l
