
गोहरापदर :- भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर मे संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डाँ.भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने बताया कि भारतरत्न बाबा साहेब अम्बेडकर जी ने यह सिद्ध किया की ज्ञान ही सफलता की नींव हैं.ज्ञान के बूते मानव अपने जीवन स्तर को सुधारने में सक्षम है। उनके महान विचारो की वजह से ही भारत का संविधान इतना सशक्त और मजबूत हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा की बाबासाहेब हम सभी के प्रेरणा हैं, उनकी जीवनी यह दर्शाती है की जीवन का आधार ही संघर्ष है उन्होंने अपनी क़ाबिलियत को विश्व पटल पर सिद्ध किया.अपने ज्ञान के बदौलत उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, जिला महामंत्री पुनितराम सिन्हा, मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, पि.व.मोर्चा मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहू, मीडिया प्रभारी तुलसी सेन, अजा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विनोद हरपाल, स्थानीय समिति अध्यक्ष विजय मांझी, किसान मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य गौरीशंकर यादव, टीकम मांझी, ऋषिदास वैष्णव, दीपक मिश्रा, कान्हा वैष्णव, पदमन नागेश, वेदमल पांड़े, गुनसागर यादव, रोहित नागेश सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
