
मगरलोड :- लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ रोड इन इंफस्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड योजना अंतर्गत मेघा से छिपली, मोहदी, सिंगपुर दुगली मार्ग उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य चल रही है। सड़क मार्ग निर्माण का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है मार्ग निर्माण अनुबंध वर्ष 2021-22 से पूर्णातह अवधि 13 माह उल्लेख किया गया है। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य काफी धीमी गति से कछुआ चाल में चल रही है। सड़क निर्माण की लागत राशि 1818.81 लाख अनुबंध किया गया है। सड़क निर्माण में डस्ट भरा गिट्टी डाला गया है। पानी के अभाव में सड़क पर धूल डस्ट की गुब्बार से राहगीर परेशान है। सड़क निर्माण कार्य में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का निरीक्षण नहीं किया जाता ठेकेदार मनमर्जी से कार्य किया जा रहा है। आम जनता सहित राहगीरों को सुविधा नहीं मिल रही है। धूल भरे सड़क से राहगीरों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रही है। सड़क में अस्तव्यस्त पड़ी गिट्टी से मोटरसाइकिल साइकिल, सायकल सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे है। शिकायत के बाद भी ठेकेदार द्वारा सुधार नहीं किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्य स्थल पर से गायब रहते है। आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनहित में सड़क पर सुबह, दोपहर शाम पानी क्यूरिंग करने की आवश्यकता है। साथ ही जल्द से सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की राहगीरों ने मांग की है।
