
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- वन मंडल मनेंद्रगढ़ के जनकपुर वनपरिक्षेत्र व बहरासी वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथी ने उत्पात मचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथी ने जनकपुर वन परिक्षेत्र के घघरा बीट अंतर्गत सादनटोला में लगभग चार घर और बहरासी परिक्षेत्र स्थित पोड़ी बीट में एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।आपको बता दें कि मंगलवार की रात हाथी ने कई घरों को तोड़ दिया था।वहीं रात में हाथी देखने और सेल्फी लेने की होड़ व ग्रामीणों की भीड़ ने वन अमले के सामने मुसीबत खड़ी कर दी थी।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोटाडोल तहसीलदार विपल्व श्रीवास्तव, जनकपुर और कोटाडोल थाना स्टॉफ की मदद से वन अमले ने बड़ी घटना को टाल दिया।वन परिक्षेत्र अधिकारी बहरासी के कथना अनुसार दंतैल हाथी उत्पात मचाने के बाद करवा और पोड़ी बीट के जंगल में विचरण कर रहा था।
वर्तमान में मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दंतेल हाथी ने उत्पात मचाते हुए ग्राम खाड़ाखोह में 2 व उमरवाह में 1 घर को तोड़ दिया है,वहीं हाथी उमरवाह एवं धोबाताल जंगल में विचरण कर रहा है।
