नवागांव के रामायण प्रतियोगिता में परसोदा कांकेर की मंडली प्रथम।

नवापारा राजिम :- समीपस्थ ग्राम नवागांव (बुड़ेनी) में धारण देव स्थल पर स्थित मानस भवन में त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता पिछले दिनों भव्य आयोजन हुआ, जिसमे प्रथम मोर पीपर के छाईहाँ मानस परिवार परसोदा काँकेर, द्वितीय मोर मायरु राम मानस परिवार गांजार बाग़बाहरा और मां के ममता मानस परिवार चिलहटी उत्तर बस्तर तृतीय स्थान प्राप्त किए है। इस अवसर पर हनुमान प्रकोट्सव से पावन अवसर पर ग्रामवासी के सहयोग से महाभंडारा का भी आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में मंच संचालक भगवान दास साहू एवं सह संचालक सतीश साहू के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में नीलम चन्द्राकर अध्यक्ष कृषि उपज मंडी कुरुद, कुसुमलता- तोषण साहू, ज़िला पंचायत सदस्य, तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद, रविकान्त चंद्राकर, श्याम साहू, वीरेंद्र साहू, नीरा-बिहारी साहू सरपंच, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा आयोजक समिति के भारत निषाद, पवन निषाद, संतोष ध्रुव, ब्रह्मनंद साहू, दिलीप नागरची, दाऊलाल साहू गोपी साहू दिनु साहू1, धन्नु साहू, उत्तम साहू सुमन साहू एवं सहेलियों सहित समस्त ग्रामवसियों का सहयोग रहा है