पंडरीतराई में भाजपा ने सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत आयोजित की संगोष्ठी।

कोपरा :- 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित की जा रही सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत दिनाँक 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल राजिम के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत भेंडरी के आश्रित ग्राम पंडरीतराई में किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर आयोजित उक्त संगोष्ठी में मुख्य रूप से महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य द्वय चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा मण्डल महामंत्री चंदन साहू, जनपद सदस्य द्वय दीपक साहू, होरीलाल साहू, भेंडरी के सरपंच मोहन साहू, ग्राम पंचायत जेंजरा की पूर्व सरपंच निलेश्वरी साहू, महिला मोर्चा महामंत्री भारती साहू, भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष मनीष साहू, भूषण साहू, आनंद साहू उपस्थित रहे। इस दौरान संगोष्ठी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने अपने विजन को लोगों के बीच रखा। साँसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य करने वाली पार्टी है और इसी संकल्प के साथ सामाजिक न्याय को शिरोधार्य मानते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर यह संगोष्ठी आयोजित की गई है। सामुदायिक भवन में आयोजित इस संगोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू तथा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, जनपद सदस्य दीपक साहू वक्ताओं ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू के साथ कार्यकर्ताओं ने लालजी गायकवाड़ के घर पार्टी द्वारा निर्देशित अनुसूचित जाति परिवार के साथ सामूहिक भोज में शामिल हुए। इस दौरान ग्राम पंडरीतराई के सतनामी समाज के 20 वरिष्ठ पदाधिकारियों जिसमें ग्रामीण सतनामी समाज के अध्यक्ष गैंदलाल घोघरे, सलाहकार लालजी गायकवाड़, उपाध्यक्ष राकेश टंडन, कोषाध्यक्ष हेमचंद गायकवाड़, रजिस्टर चेलक, नारद चेलक, मुकुंम चेलक, नरेंद्र तोड़ेकर, लक्ष्मीकांत गायकवाड़, शंकर ध्रुव, शंकरलाल बांधे, गोपी बंजारे, मोहन ध्रुव, शत्रुधन घोघरे, चंद्रकुमार घोघरे, मनसा घोघरे, टांकेश्वर घोघरे, होरीलाल ने जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू के नेतृत्व में भाजपा की रीति नीति पर विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। ये सभी पदाधिकारीगण पूर्व में कांग्रेस पार्टी के समर्थक थे जो अब भाजपा में शामिल हुए हैं। साँसद चुन्नीलाल साहू एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने पार्टी का गमछा पहनाकर सभी नवप्रवेशी भाजपाइयों का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि कांग्रेस की वादा खिलाफी से आमजनों में रोष व्याप्त है जिसके कारण लोग भाजपा की नीतियों पर विश्वास प्रकट कर भाजपा प्रवेश कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाला साहू, ईश्वरी पटेल, सुकालू, शेखर साहू, गोपी साहू, लेमन, राजा, सोनू, सागर खुमान साहू, कबीर दास सहित वासी उपस्थित रहे।