एडवेंचर शिविर कुल्लू मनाली के लिए गरियाबंद टीम रवाना।

राजिम :- राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवम राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी डी एस चौहान एवं जिला सचिव रोमन साहू के मार्गदर्शन में डी.ओ.सी (स्काउट) आशीष कुमार, डी.ओ.सी (गाइड) सीमा साहू के नेतृत्व में भारत स्काउटस एवम गाइड्स छ ग जिला संघ गरियाबंद से जिले के 6 स्काउट गाइड आज 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास एवं पर्वतारोहण शिविर स्थान कुल्लू मनाली, हिमाचल प्रदेश में भाग लेने हेतु ट्रेन से रवाना हुए। जिला मुख्य आयुक्त बैसाखु राम साहू जी ने राज्य द्वारा दिए गए ट्रैक सूट प्रतिभागियों को प्रदान कर शिविर के लिए रवाना किया। उक्त शिविर में लोकेश सेन, लुकेश्वर कवर, धनेंद्र कुमार साहू, देवनंदनी साहू, यामिनी मंडल एवं भवानी प्रधान कुल 6 प्रतिभागी रवाना हुए उक्त अवसर पर समाज सेवी नूतन साहू, सरपंच ओमप्रकाश, जिला भोजन प्रभारी प्रेम लाल साहू एवं प्रतिभागियों के पालक गण उपस्थित हुए।