प्रतिबंधित नशीले कफ सिरप एवं कैप्सूल की बिक्री करने वाला गिरफ्तार।

सुरेन्द्र मिनोचा:

जनकपुर:- एमसीबी जिले के जनकपुर में नशीले पदार्थो की बिक्री करते एक युवक को जनकपुर पुलिस ने गिफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।आरोपी के पास से नशीले कफ सिरप एवं कैप्सूल बरामद किया गया है। ज्ञात हो कि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के द्वारा सरगुजा रेंज में शराब एवं नशीले पदार्थ की तस्करी व क्रय विक्रय में रोक लगाकर तत्काल सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक टी आर कोशिमा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बैरया के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुर्रे के परवेक्षण में थाना प्रभारी एम एल शुक्ला के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुखबिर से सूचना मिली कि जनकपुर अस्पताल पारा में रहने वाला अमित दुबे जो अवैध रूप से नशीली दवाइयां कफ सिरप एवं नशीले टेबलेट बेच रहा है। जिस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी एम एल शुक्ला ने अपने स्टाफ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा लिया।जिसके कब्जे से 07 वाटल ओनरेक्स कफ सिरप जिसमें कोडिन की मात्रा है प्रत्येक में 100ml सिरप तरल पदार्थ भरा है तथा 08 बाटल खाली ओनरेक्स कफ सिरप व 04 नशीले कैपसूल जिसका नाम आरोपी प्रॉक्सीवन बताया पाये गये। जिन्हें नियमानुसार जप्ती कर आरोपी अमित दुबे निवासी जनकपुर के विरूद्ध धारा 21 (c) एन डी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र के जनमानस में पुलिस की छवि अच्छी बनी है तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस का मनोबल बढ़ा रहे हैं।