बिरनपुर घटनास्थल से 5 किमी दूर दो अधेड़ युवको के शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का खौफनाक माहौल बना हुआ हैं ।

बेमेतरा(सुनील नामदेव)- बेमेतरा जिला मुख्यालय से महज 30 किमी दूर पूर्व में घटित घटनास्थल ग्राम बीरनपुर से 5 किमी दूरी पर आज सुबह दो अधेड युवको का मृत पड़े लाश की पुष्टि हुई हैं मृतको का शिनाख्त नहीं हो पाया हैं प्राप्त सूचना के अनुसार दोनो लाशो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर विवेचना कर रही हैं,गांव के आसपास पूर्व से ही धारा 144 प्रभावशील हैं जिला प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल के साथ साथ पूरे जिले पर पैनी नजन बनाई हुई हैं पूरा जिला छावनी में तब्दील हो चूकी हैं,