किरंदुल /रणवीर सिंह चौहान

किरंदुल :- प्रकाश विद्यालय स्कूल के मुख्य मार्ग पर खोली गई है दारू की दुकान, लगभग 3000 बच्चो के स्कूल आने जाने के लिए यह इकलौता मार्ग है बावजूद इसके धडल्ले से भास्कर नाम के व्यक्ति ने बिल्कुल इस रोड से सटाकर मदिरा वा चखना की दुकान खोल रखी है ।

जहां दिन रात शराबियों का आना जाना वा हुडदंग चलता रहता है अश्लील गलियों की बरसात तो होती ही रहती है महिला शिक्षकाये और बच्चे किसी तरह से वहा से बच बचा का निकल जाते और अक्सर दुर्भाग्य से कुछ शराबियों की चपेट में आ ही जाते हैं, अभिभावकों में इस मदिरा दुकान को लेकर गहरा आक्रोश है।
