नगर बंद को मिला सभी वर्ग का समर्थन, नवापारा बंद रहा पूर्णतः सफल।

नवापारा राजिम :- बेमेतरा जिला के बिरनपुर गांव में वीर हिंदू भाई भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजपा की तरफ से व्यापारियों और नगर वासियों से नगर बंद का आह्वान किया गया। इस बंद को लेकर रायपुर जिले के नवापारा शहर में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से ही सड़क पर उतर गए। बंद को लेकर रविवार रात को नगर में मुनादी करवा दी गई थी। कार्यकर्ताओं ने समस्त नगर वासियों से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हुए नगर बंद की अपील की। लगातार हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर लोगों में एकजुटता देखी गई। नगर बन्द के दौरान जरूरी सुविधाओं की दुकानें खुली रही। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, बॉबी चावला, अन्नपूर्णा देवांगन, दयालु राम गाड़ा, मायाराम साहू, नवल किशोर साहू, भूपेंद्र सोनी, मुकुंद मेश्राम, रमेश साहू, रेशम सिंह हुंदल, नागेंद्र वर्मा, धीरज साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, संजय साहू, नीता युगल धीवर, संतोषी कंसारी, राजू रजक, प्रभा बांसवाड़, सौरव सिंटू जैन, गोविंदा कंसारी, ईश्वरी देवांगन, प्रितेश साहू, किशन साहू, देवेंद्र सेन, दीपक साहू, मनीष देवांगन, सुमित सोनी, कैलाश तिवारी, रोहित सेन, वीरेंद्र साहू, सेवा राम यादव, हेम सिंह साहू, मुकेश निषाद, अनुज राजपूत एवं अनेको संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए।