कन्या विद्यालय राजिम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

राजिम- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती पदमा दुबे के मुख्य आतिथ्य में एवं श्रीमती रोशनी गोस्वामी विधायक प्रतिनिधि की अध्यक्षता में तथा विशिष्ट अतिथि संस्था के प्राचार्य के एस कंवर क्रीडा अधिकारी रोमन लाल साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें श्रीमती प्रीति पांडे ,श्री दुर्गा सोनी ,श्रीमती अनुपमा ठाकुर श्रीमती केसरी साहु व्याख्याता डॉ संतोष शर्मा उपस्थित थे इस अवसर पर संस्था की ओर से श्रीमती पदमा दुबे एवं श्रीमती रोशनी गोस्वामी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया इस अवसर पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती पद्मा दुबे ने कहा कि आज विश्व में महिलाएं विश्व के सर्वोच्च पदों पर कार्य कर रही है भारत में राष्ट्रपति जैसे पद पर महामहिम प्रतिभा पाटिल ,पूर्व प्रधानमंत्री के पद पर स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ,लोकसभा अध्यक्ष के पद पर मीरा कुमार जैसे महिलाओं ने देश का प्रतिनिधित्व किया आज छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के पद पर सुश्री अनुसूया उइके ने राज्य का गौरव बढ़ा रही है यह सभी महिलाओं के लिए सम्मान एवं गर्व की बात है विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रोशनी गोस्वामी ने कहा कि महिलाएं आज देश में आईएएस आईपीएस और अन्य सभी क्षेत्रों में देश की सेवा कर रही है विद्यालय के छात्राओं को भी इन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया प्राचार्य के एस कंवर क्रीड़ा अधिकारी रोमन लाल साहू एवं व्याख्याता डॉ संतोष शर्मा ने महिलाओं के सर्वोच्च पदों पर किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर छात्राओं को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया
