तिरंगा संकुल संगठन रानीपरतेवा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
रिपोर्ट – परमेश्वर कुमार साहू,8 मार्च 2021
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अन्तर्गत तिरंगा संकुल संगठन रानीपरतेवा ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।इस अवसर पर संकुल संगठन ने बिहान की सभी महिलाओं का सम्मान किया।वहीं इस अवसर पर संकुल में खो खो , कबड्डी,गीत,कविता जैसे विविध कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर संकुल अध्यक्ष हुलसी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में बिहान की महिलाएं उपस्थित थीं।
