
सुरेन्द्र मिनोचा:
मनेन्द्रगढ़ । वर्ष 2023-24 के लिये स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल में दिनांक 10.04.2023 से प्रवेश प्रारंभ है, जिसकी अंतिम तिथि 05.05.2023 है । जिसका ऑनलाईन फॉर्म भरा जाना है। प्राचार्य के कथनानुसार प्रवेश के लिये रिक्त सीटों के लिये फॉर्म भरे जाने है। जिसमें पहली कक्षा के लिये 50 सीट, दूसरी कक्षा के लिये 03 सीट, तीसरी, पांचवी, छठवीं एवं सातवीं कक्षा के लिये 02-02 सीटें रिक्त है। साथ ही कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिये विज्ञान, गणित एवं वाणिज्य सभी में 25-25 सीटें प्रवेश के लिये रखी गयीं है। चूंकि अभी 10वीं का परीक्षा फल घोषित नही हुआ है,अतः विद्यार्थी 10वीं की परीक्षा में ऐपियरिंग के आधार पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं ।
परीक्षा फल घोषित होने पर पहली प्राथमिकता स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल मनेन्द्रगढ़ के विद्यार्थियों के लिये होगी,उसके बाद बची सीटों पर लॉटरी के माध्यम से प्रवेश मिलेगा।कक्षा पहली के लिये उम्र 31 मई 2023 कि स्थिति में 05 वर्ष 06 माह से 06 वर्ष 06 माह के बीच होनी चाहिए,
(दिनांक 01 दिसम्बर 2016 से 30 नवम्बर 2017 के बीच ) इसके लिये जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा अन्य कक्षाओं में प्रवेश हेतु विगत दो वर्षों की अंकसूची के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति भी लगानी है ।अन्य कक्षाओं में केवल अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई बी.पी.एल. एवं ई.डब्लू.एस. की श्रेणी में आवेदन करते हैं तो उन्हे सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न कर आवेदन के समय ही जमा करना अनिवार्य होगा अन्यथा फॉर्म निरस्त कर दिया जायेगा ।
