
रायपुर :- पाटन की बेटी तोषी पांडे (तोषीका) को जीनियस आर्टिस्ट ऑफ इंडिया का अवार्ड मिला एवं मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि तोषी पांडे छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी हैं। तोषी पांडे के पिता का नाम विजय पांडे है। तोषी अभी बीकॉम द्वितीय वर्ष कि विद्यार्थी हैं। तोषी को 7 अप्रैल 2023 को फरीदाबाद हरियाणा में जीनियस आर्टिस्ट ऑफ इंडिया का अवार्ड दिया गया और साथ ही मैजिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज करवाया गया है। बता दें कि तोशी कत्थक नृत्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं। तोषी का चयन 2023 में कथक नृत्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैंकॉक थाईलैंड में कथक नृत्य की प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है पाटन की बेटी तोषी पांडे के इस कामयाबी पर परिवारजनों व समस्त छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की है उक्त जानकारी देवांश तिवारी
प्रदेश मीडिया प्रभारी
