स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अंतर्गत ग्राम बोरसी बूथ में मनाया गया।

फिंगेश्वर :- बूथ क्रमांक 108 में राजिम विधानसभा जिला गरियाबंद के सक्रिय भाजपा नेता रामू राम साहू के मुख्य आतिथ्य में भाजपा का झंडा पूजा अर्चना कर फहराया गया उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष प्रहलाद सोनकर सचिव प्रहलाद साहू सहित ग्राम बोरसी के भाजपा पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे मुख्य अतिथि रामू राम साहू ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ एवं जनता दल से होते हुए भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुआ था जिनका प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी रहे हैं श्री साहू ने कहा कि एक नेताओं के त्याग एवं तपस्या से भाजपा आज विश्व के सर्वोच्च श्रेष्ठ एवं सर्वाधिक सदस्य वाली सबसे बड़ी पार्टी बनी है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान देश एवं जनता हेतु सर्वोपरि है वह देश के हित में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है उनका उद्देश्य है। सबके साथ सबका विकास सबका विश्वास सब का प्रयास इस मूलमंत्र पर काम कर रही है, और पूरे देश की जनता आज उन्हें एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री के रूप में देख रही है नरेंद्र मोदी ने विश्व के पटल पर भारत का मान सम्मान बढ़ाया है इस अवसर पर उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू बूथ अध्यक्ष प्रहलाद सोनकर सचिव प्रह्लाद साहू, मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू, बाला राम साहू भारत पाटकर, रोहित मोची, शकुन पाटकर, दामिनी पाटकर विशंभर पटेल, दिलीप साहू, गंगू साहू, कमलेश तारक, शंकर निषाद, दूज राम साहू, आनंद मरई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।