परसदा में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का आयोजन

नवापारा राजिम :- समीपस्थ ग्राम परसदा में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्ष व उमंग के साथ मनाया गया। सुबह भाटापारा हनुमान मंदिर में रोहित साहू, कुमा तारक, तिरिथ साहू व लोमश साहू द्वारा सुंदर कांड प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर गाँव के विभिन्न हनुमान मंदिर में भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना व हवन पूजा विधि विधान के साथ किया गया।वही हवन पूजन के पश्चात कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद के रूप में खीर पुड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूरन लाल साहू, डेरहू राम साहू, कुणाल साहू, सनत शर्मा, भरत वर्मा, अश्वनी वर्मा, भूषण वर्मा, मुस्कान साहू, खुशबू साहू व ग्रामवासी उपस्थित थे।