मगरलोड :- ब्लॉक मुख्यालय से समीप 7 किलोमीटर दूर ग्राम मोहदी के सड़क किनारे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बनाने की अतिक्रमण कारियों की स्पर्धा चल रही थी। वन विभाग नाका से लेकर, सिंगपुर नगरी मार्ग, राजपुर मार्ग, अटल चौक, सप्ताहिक की बाजार स्थल, हाईस्कूल के पास शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर 58 पक्का और 32 निर्माणाधीन पक्का कांप्लेक्स तैयार हो चुका था। ग्रामीणो से प्राप्त जानकारी अनुसार सरपंच, पंच, कुछ ग्रामीण अतिक्रमण कर पक्का कांप्लेक्स बनाने में शामिल रहे। इसके पूर्व सरपंच द्वारा अतिक्रमण हटाने तहसीलदार व पुलिस प्रशासन से लिखित में मांग किया गया था। वहीं दूसरी ओर अतिक्रमणकारियों ने सरपंच के विरुद्ध में अतिक्रमण किए जाने की लिखित शिकायत शासन प्रशासन को दिया गया था। ग्राम मोहदी में सड़क किनारे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का मकान बनाये जाने की दो पक्षीय शिकायत पर प्रशासन ने स्थल निरीक्षण कर अतिक्रमण करना सही पाया गया। कलेक्टर, एसडीएम के मार्गदर्शन में 5 अप्रैल दिन बुधवार को पुलिस और राजस्व की अमला ने सुबह से ही अतिक्रमण किए गए पक्का कांप्लेक्स को 3 जेसीबी मशीन से धाराशायी किए गए। अतिक्रमण हटाते समय में गांव का माहौल गहमागहमी रही।

यहां अधिकारी रहे उपस्थित। ग्राम मोहंदी में अतिक्रमण हटाते समय कुरूद एसडीएम सोनाल डेविड, तहसीलदार गैंदलाल साहू, नायाब तहसीलदार रमेश कुमार मंडावी, जितेंद्र डहरे , एसडीओपी कुरूद कृष्ण कुमार पटेल , चार थाने की टीआई व 50 महिला पुलिस सहित 60 पुरुष पुलिसकर्मी और कोटवार तैनात रहे।
58 पक्का कांप्लेक्स एवं 32 निर्माण धीन तोड़ा गया।जानकारी अनुसार ग्राम मोहंदी में सड़क किनारे शासकीय भूमि पर 58 पक्का कांप्लेक्स निर्माण पूर्ण एवं 32 निर्माण धीन कांप्लेक्स को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया।
