छालीवुड एक्ट्रेस सानिया कंबोज ने हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

रायपुर। छालीवुड एक्ट्रेस सानिया कंबोज ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सानिया ने कहा की, कलयुग में कोई ईश्वर इस धरती पर है, तो वो केवल राम भक्त श्री हनुमान जी हैं, श्री हनुमान को वायु पुत्र भी कहा जाता है। उनका जन्म ही राम काज को सिद्ध करने के लिए हुआ था। हनुमान जी श्री राम जी के अनन्य भक्त थे। वह हर समय अपने प्रभु श्री राम और माता जानकी की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। इसी प्रकार हम सभी को भी हमेशा अपने माता-पिता की सेवा में तत्पर रहना चाहिए और उनकी आज्ञा का पालन हमेशा करना चाहिए। पुनः आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।