
राजिम :- चैत पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाने के लिए पूरा नगर भगवा रंग में दिखाई दे रहा है। जगह-जगह झंडे तथा मंदिरों में लाइटों की रोशनी से जगमग हो गए हैं। शहर के हृदय स्थल पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक को आकर्षक लुक दिया गया है। भगवा रंग के साथ पूरे चौक की लुकिंग बढ़ गई है। मां कौशल्या पार्क के पास हनुमान मंदिर को लाइटों की शानदार रोशनी के साथ सजाया गया है इसके अलावा शहर के चौक चौराहे पर बड़ी संख्या में हनुमान के मंदिर है उन्हें भी सजा दिया गया है। गुरुवार को सुबह से जय हनुमान ज्ञान गुण सागर गूंजेंगे। हनुमान पर चोला चढ़ाया जाएगा तथा पूजा अर्चना कर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कई जगह रामायण कार्यक्रम भी होंगे वही खेल पूरी एवं लड्डू का प्रसाद वितरण किया जाएगा। शहर में शानदार रैली निकाली जाएगी। तैयारियां जोरदार की गई है।
