शालिनी का जाना हमारे लिये अपूरणीय क्षति है: आस।

दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने जिला पंचायत अध्यक्ष  शालिनी यादव के आकस्मिक निधन पर संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में अत्यन्त्र दु:ख प्रगट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दुखद अवसर पर संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मै खुद यकीन नही कर पा रहा हूॅ कि शालिनी दीदी हमारे बीच नही है। उनका स्नेह व आशीष हमेशा मुझे मिलता रहा एक बार फोन करने में ही आ जाती थी। कही भी मिले रूककर बात करती धी और मंच से नीचे आकर मिलती ऐसे मिलनसार व व्यवहारिक दीदी का जाना हमारे लिये अपूरणीय क्षति है। दुर्ग जिलाध्यक्ष होरीलाल चतुर्वेदी व महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संध्या पाठक ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 19 मार्च को शिकसा मिलन समारोह में अतिथि के रूप मे आयी थी जो हमारे लिये यादगार पल रहा और हमेशा यादगार रहेगा। इस अवसर के प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, महासचिव जितेन्द्र कुमार रत्नाकर, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, सलाहकार प्रमोद कुमार आदित्य, टीकाराम सारथी, महिला प्रकोष्ठ प्रातांध्यक्ष नीता त्रिपाठी ने विचार रखते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शालिनी यादव जी हमेशा शिकसा के हर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी है जिसे हम कभी नही भूल सकते हैं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व परिवार को इस दुख की घड़ी से निपटने शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ महासचिव रेखा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रीति चंद्र मल्लिका, कोषाध्यक्ष प्रतिभा त्रिपाठी, संयुक्त सचिव ज्योति गजपाल, मीडिया प्रभारी चमेली साहू, दुर्ग जिला महासचिव संगीता चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह, संयुक्त सचिव उषा भट्ट, प्रचार मंत्री ईश्वरी देवांगन, सलाहकार परसराम साहू, मनोज कुमार गुप्ता, शैलबाला वर्मा, कविता साहू, कमलेश्वरी साहू, खेमिन साहू, सुनीता जनार्दन, शिवकुमार निर्मलकर, विजय लक्ष्मी राव, अनुरमा शुक्ला, नंदनी देशमुख, मनीषा देशमुख, प्रमोद कुमार कुर्रे, संगम वर्मा, वनीता साहू, युवरानी वर्मा, शीला चन्द्रा, अंजुलता त्रिपाठी, विमल कुमार साहू,देवेन्द्र बंछोर, किरन कोरी, शालिनी साहू, ईश्वरी ठाकुर, ममता ठाकुर, लक्ष्मी बघेल, विजय कुमार प्रधान जिलाध्यक्ष जांजगीर, राधेश्याम कंवर महासचिव जांजगीर, शांति थवाईत, राजीव लोचन कश्यप, मधु कारकेल, गीता देवी हिमधर जिलाध्यक्ष कोरबा, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण जिलाध्यक्ष बालोद, डाॅ. सत्यनारायण तिवारी जिलाध्यक्ष मुगेली, धनेश्वरी देवांगन “धरा”, गीता उपाध्याय, रुक्मिणी राजपूत, मुनमुन सिन्हा, मीना भारद्वाज, संध्या सिंह, योगेश्वरी साहू, अनुसूया सोरी, शिवकुमार अंगारे, चेतन चौहान, सरोजनी साहू, नंदा साहू, पवन रेखा कौशल, विजय लक्ष्मी मिश्रा आदि सभी ने दुःख प्रगट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।